बीजेपी नेता दिगम्बर सिंह का अस्पताल में हुआ निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीजेपी नेता दिगम्बर सिंह का अस्पताल में हुआ निधन

NULL

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह का आज यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वसुंधरा राजे के पिछले शासन में मंत्री रहे डॉ. दिगम्बर सिंह ने आज करीब सवा दस बजे एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

वह कुछ समय से बीमार थे तथा दीपावली पर तबियत बिगड़ने से उन्हें भरतपुर से जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भरतपुर निवासी डा़ सिंह ने झुंझुनूं जिले की सुरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से संतोष अहलावत के सांसद बनने से रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा से चुनाव लड़ था लेकिन वह कांग्रेस के श्रवण कुमार से चुनाव हार गये थे।

इससे पहले वह भरतपुर जिले के कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विश्वेन्द सिंह से चुनाव हार गये थे। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें बीस सूत्रीय कार्यक्रम का उपाध्यक्ष बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।