सोशल मीडिया से नई पीढ़ी को गुमराह कर रही है भाजपा : अशोक गहलोत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोशल मीडिया से नई पीढ़ी को गुमराह कर रही है भाजपा : अशोक गहलोत

गहलोत ने कहा, भाजपा के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से नई पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के लोग सोशल मीडिया के जरिए नई पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा स्मार्टफोन ज्यादा देखने के बजाय इतिहास पढ़ें और झूठ का साथ नहीं दें। अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान गहलोत ने पोकरण व शेरगढ सहित कई जगहों पर जनसभाएं कीं।

अशोक गहलोत ने पोकरण में कहा, ”भाजपा के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से नई पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं। मैं नौजवानों से अपील करूंगा कि वे स्मार्टफोन कम देखें, इतिहास पढ़ें और झूठ का साथ नहीं दें।” गहलोत ने कहा, ”भाजपा की टीमें लगी हुई हैं। करोड़ों अरबों खर्च करके हमला करती हैं। देश के अंदर गुमराह करने का मैनेजमेंट और षड्यंत्र चल रहा है।”

bjp

उन्होंने कहा, ”पूरा देश अब असलियत को समझ चुका है जो चुनाव में इनको माकूल जवाब देगा। अगली बार मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं।” इसके साथ ही गहलोत ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस की हवा चल रही है और मोदी के खिलाफ ‘अंडरकरंट’ है। वहीं विधानसभा में भाजपा के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री गहलोत पर ‘पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बात करने’ का आरोप लगाया।

PM मोदी पाकिस्तान का भय दिखाकर मांग रहे है वोट : गहलोत

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर अशोक गहलोत के कथित बयान कि ‘कई बातें ऐसी होती है जो पाकिस्तान भी करता है पर कहता नहीं’, का जिक्र करते हुए राठौड़ ने चित्तौड़गढ़ में कहा, ”ऐसा लगता है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बात कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।