BJP सरकार गरीब के उत्थान के लिए कर रही है काम - वसुंधरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP सरकार गरीब के उत्थान के लिए कर रही है काम – वसुंधरा

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राज्य में भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राज्य में भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर गांव और गरीब के उत्थान के लिए काम कर रही है।

वसुन्धरा राजे आज जयपुर के पास धानक्या गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक के लोकार्पण समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ने राजनीति को नई दिशा दी। वह सिद्धांतविहीन राजनीति के खिलाफ थे। वसुन्धरा राजे ने कहा कि हमें गर्व है कि एकात्म मानववाद जैसा महान् विचार देने वाले दीनदयाल ने अपना बचपन तथा शुरूआती जीवन राजस्थान में गुजारा।

उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार ने धानक्या में एक राष्ट्रीय स्मारक को बनाने का काम किया है। स्मारक में पंडित दीनदयाल के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनके विचारों, उनके दर्शन तथा भारतीय राजनीति में उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया है।

CM वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी IPS अधिकारी की पत्नी

इस अवसर पर केन्द्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि धानक्या के रेलवे स्टेशन के समीप की भूमि जहां इस स्मारक के निर्माण के लिए रेलवे ने उपलब्ध कराई है, उसकी आवश्यक सारसंभाल तथा विकास के काम में रेलवे यथासंभव सहयोग करेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अन्त्योदय जैसे सिद्धान्तों के आधार पर भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल के नाम पर धानक्या में राज्य सरकार ने जो राष्ट्रीय स्मारक बनाने का काम किया है वहां एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर शोध केन्द, भी विकसित किया जाना चाहिए। जहां विद्यार्थी इन दोनों महान सिद्धान्तों पर शोध एवं अध्ययन कर सकें तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचा सकें।

राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत ने बताया कि करीब साढ़ छह करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस राष्ट्रीय स्मारक में पंडित दीनदयाल की पन्द्रह फुट ऊंची गनमेटल की प्रतिमा स्थापित की गई है।

इस मौके केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री गजेन्द, सिंह शेखावत, प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पर्यटन राज्यमंत्री कृष्णेन्द, कौर तथा अन्य कई मंत्री एवं सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।