BJP पार्टी में महिलाओं को दिया महत्व : राहटकर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP पार्टी में महिलाओं को दिया महत्व : राहटकर

NULL

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है अभी तक लिए गए हर निर्णय में महिलाओं की भागीदारी को महत्व दिया जाता है।

narendra modi

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने ये बात रिपोटेरो के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने महिलाओं के उत्थान के लिये उन्हें आरक्षण देने की शुरूआत की थी और इसके बाद ही संगठन में महिलाओं को 33 % की भागीदारी दी गई है और पंजाब में तो यह भागीदारी 50 % तक पहुंच गई है। विजया राहटकर ने बताया  कि देश में महिलाओं के लिये आरक्षण व्यवस्था लागू नही होने के बावजूद भी संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढी है।

BJPदेश के आगामी चुनावों में महिलाओं के टिकट वितरण के संबंध में पूछे गये सवाल पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने बताया कि हर एलेक्शंस में महिलाओं को टिकट दिये गये है और आगे भी इसमें वृद्धि की जायेगी।

voteभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने ये भी कहा कि देश में सर्वाधिक 11 .5 करोड़ सदस्य संख्या वाली भारतीय जनता पार्टी में 3 करोड़ से अधिक महिलाएं पार्टी की सदस्य है और अब बूथ स्तर तक महिलाओं की पहुंच हो गई है।

Vijaya Rahatkar1

विजया राहटकर ने केंद्र की मोदी सरकार के 3 वर्षो को बेमिसाल बताते हुये कहा कि इन 3 वर्षो में महिला कल्याण के लिये अनेक योजनाएं संचालित की गई है जिससे महिलाओं के जीवन में सुधार हुआ है। केंद्र सरकार की महिलाओं के उत्थान के लिये शुरू की गयी उज्जवला योजना की चर्चा करते हुये विजया राहटकर ने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 3 करोड़ महिलाओं को गैस कनैक्शन उपलब्ध करा दिये गये है और आगामी 2 वर्षो में यह संख्या 5 करोड़ तक हो जायेगी।

beti bachao beti padhao yojana

Source

इसी तरह बेटी बचाओ बेटी पढाओं, प्रसूताओं, कामकाजी महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के कल्याण के लिये कई योजनाएं संचालित की गई है। देश में किसानों की लगातार बिगडती स्थिति के संबंध में पूछे गये प्रश्न पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के प्रति संवेदनशीन है और किसानों के कल्याण के लिये कई निर्णय लिये गये है।

kishan8

Source

विजया राहटकर ने बताया कि फसल बीमा योजना, मुद्रा स्वास्थ्य योजना और प्राकृतिक आपदाओं में किसानों को मिलने वाले मुआवजे में नये प्रावधान करना इसका ज्वलंत प्रमाण है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर यहां प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी भाग लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।