भाजपा-कांग्रेस ने दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा-कांग्रेस ने दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

NULL

राजस्थान में 29 जनवरी को होने वाले दो लोकसभा और एक विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए सथारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अलवर लोकसभा से श्रम मंत्री जसवंत सिंह यादव को और अजमेर लोकसभा से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के पुत्र रामस्वरूप लांबा को उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं पार्टी ने भीलवाडा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा से शक्ति सिंह हाडा को चुनाव मैदान में उतारा है।

विपक्षी कांग्रेस ने आज अजमेर लोकसभा सीट पर पूर्व विधायक रघु शर्मा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए विवेक धाकड को उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस ने इससे पूर्व अलवर लोकसभा सीट पर कर्ण सिंह यादव को उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की थी। अजमेर से भाजपा सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से भाजपा सांसद चांद नाथ और मांडलगढ़ भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का पिछले दिनों निधन हो जाने के कारण तीनों सीटों पर उपचुनाव 29 जनवरी को होगा।

अजमेर लोकसभा सीट पर भाजपा के सांवरलाल जाट ने कांग्रेस के सचिन पायलट को 1 लाख 71 हजार 983 मतों से पराजित किया था। जाट को बाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। जयपुर में गत वर्ष जुलाई में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित एक बैठक में जाट को दिल का दौरा पड़ गया था। 9 अगस्त को उनका निधन हो गया था। अलवर से लोकसभा सीट पर भाजपा के महंत चांद नाथ ने कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेद्र सिंह को 2 लाख 83 हजार 895 मतों से पराजित किया था। सितम्बर में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। वहीं अगस्त माह में मांडलगढ विधायक कीर्ति कुमारी का बीमारी के कारण निधन हो गया था।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।