राजस्थान में BJP ने 43वां स्थापना दिसव कमल संकल्प उत्सव रूप में मनाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान में BJP ने 43वां स्थापना दिसव कमल संकल्प उत्सव रूप में मनाया

राजस्थान के अजमेर में आज भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 43वां स्थापना दिवस .कमल संकल्प दिवस. के

राजस्थान के अजमेर में आज भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 43वां स्थापना दिवस .कमल संकल्प दिवस. के रूप में मनाया। अजमेर-जयपुर हाइवे स्थित भूणाबाय पार्टी कार्यालय पर प्रमुख भाजपाईयों ने संगठन का झंडा फहराया और वंदन किया तथा संगठन के कमल के प्रति संकल्प लेते हुए संगठन को और मजबूत दिशा देने के संकल्प को दोहराया।
1680758316 fghbbgh
जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का लेगी संकल्प
शहर भाजपा के अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि कमल संकल्प उत्सव के दौरान सभी बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा 14 अप्रैल तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान डॉ। अंबेडकर जयंती के दिन संगठन सामाजिक न्याय सप्ताह भी मनाएगी तथा केन्द, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जन जन तक प्रचार करेगी।
डोर टू डोर का चलाया अभियान
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना ने बताया कि मोर्चे की ओर से आज गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान चलाया जाकर प्रदेश के छह हजार गांव में पहुंचकर छह लाख परिवारों तक संपर्क कर पत्रक बांटे जाएंगे। अजमेर में पार्टी के स्थापना दिवस ध्वज वंदन समारोह में विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, महापौर बृजलता हाडा, उपमहापौर नीरज जैन सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने संगठन के लिए जमकर गगनभेदी नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।