भाजपा ने राजस्थान में 26 लाख नये सदस्य जोड़े - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने राजस्थान में 26 लाख नये सदस्य जोड़े

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के तहत अब तक राज्य में 26 लाख से ज्यादा सदस्य

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के तहत अब तक राज्य में 26 लाख से ज्यादा सदस्य बना लिए हैं। पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनिया ने विश्वास जताया है कि 11 अगस्त को अभियान के पहले चरण की समाप्ति तक 30 लाख का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। 
पूनिया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 30 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर राज्य में छह जुलाई से यह सदस्यता अभियान शुरू किया गया था। 
उन्होंने कहा कि राज्य में 50 हजार से ज्यादा बूथों पर भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है और अब तक लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुके हैं। 
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन बूथों पर वृक्षारोपण भी कर रहे हैं और अब तक दो लाख से अधिक पौधे पूरे प्रदेश में लगाये जा चुके हैं। 
पूनिया ने कहा कि चार अगस्त से 11 अगस्त तक भाजपा ‘‘सदस्यता लक्ष्य पूर्ति सप्ताह’’ मनायेगी। पार्टी के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान सात अगस्त को उदयपुर आयेंगे। जहां वे पार्टी के सदस्यता अभियान की प्रदेश समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।