राजस्थान की सियासत में बड़ा उलटफेर, भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा ने थामा AAP का दामन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान की सियासत में बड़ा उलटफेर, भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा ने थामा AAP का दामन

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा कई कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को यहां आम आदमी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा कई कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गये। कटारा ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कहा कि वह अरविंद केजरीवाल की योजनाओं और उनकी ईमानदारी से प्रभावित होकर प्रदेश व देश हित में आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे रहे हैं ।
भाजपा छोड़ने के सवाल पर कटारा ने कहा,’‘भाजपा ने डूंगरपुर के आदिवासियों को गालियां दी हैं और उन्हें नक्सली तक बताया है। हम तो जनता जनार्दन के साथ हैं और हमेशा रहेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि कटारा 2013 से 2018 तक डूंगरपुर से भाजपा के विधायक रहे हैं।
आप के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी में ही वो दम है, जिसने पूरे देश में मोदी – अडानी के गठबंधन का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी- आम आदमी की आवाज बनकर निरंतर आगे बढ़ रही है। राजस्थान में भी वह आगामी चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करने जा रही है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।