भरतपुर मर्डर केस : बदला लेने के लिए की गई डॉक्टर दंपति की हत्या, दोनों पर था महिला और बच्चे को मारने का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भरतपुर मर्डर केस : बदला लेने के लिए की गई डॉक्टर दंपति की हत्या, दोनों पर था महिला और बच्चे को मारने का आरोप

भरतपुर में फिल्मी स्टाइल में हुए डबल मर्डर के पीछे की कहानी भी काफी हद तक फिल्मी है।

राजस्थान के भरतपुर जिले के अटलबंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अज्ञात बाइक सवारों ने कार में सवार डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिल्मी स्टाइल में हुए इस डबल मर्डर के पीछे की कहानी भी काफी हद तक फिल्मी है। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपियों की पहचान करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर लिया है।
भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्ना कुमार खमेसरा ने बताया कि हत्या को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर सुदीप गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता और उनकी मां को नवम्बर 2019 में 25 साल की महिला और उसके बच्चे को मार डालने का आरोप में जेल की सजा मिली थी। सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता को पांच गोलियां मारी गईं और शुक्रवार दोपहर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
क्या है मामला?
नवम्बर 2019 में एक मकान में आगजनी की घटना में एक महिला और उसके पांच साल के बच्चे की मौत हो गई थी। डॉक्टर सुदीप गुप्ता के महिला के साथ संबंध थे। जिसके चलते डॉक्टर पत्नी सीमा गुप्ता ने अपनी मां के साथ मिलकर 11 अगस्त 2019 को सूर्य सिटी कॉलोनी के उस मकान में रहने वाली महिला दीपा गुर्जर की पिटाई की और बाद में उसके ऊपर स्प्रिट डालकर आग लगा दी और बाहर से गेट लॉक कर दिया जिसमें मकान में रह रही महिला दीपा गुर्जर व उसके बेटे की जलकर मौत हो गई। 
इस मामले में डॉक्टर सीमा गुप्ता और उसकी मां समेत पति डॉक्टर सुदीप गुप्ता भी सेंट्रल जेल में सजा काट रहे थे। लेकिन वर्ष 2020 में तीनों को जमानत मिल गई थी। जेल से वापस आकर डॉक्टर दंपति अपना निजी अस्पताल चला रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।