भारत जोड़ो यात्रा ने राजग सरकार को हिला डाला, PM मोदी और अमित शाह को हुई घबराहट : CM गहलोत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत जोड़ो यात्रा ने राजग सरकार को हिला डाला, PM मोदी और अमित शाह को हुई घबराहट : CM गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कामयाबी के साथ

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कामयाबी के साथ जारी है और यात्रा ने केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को हिला दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह घबरा गए हैं। यात्रा के साथ चल रहे गहलोत ने यहां आयोजित दैनिक संवाददाता सम्मेलन में यह दावा किया।
यात्रा की सफलता की बात करते हुए उन्होंने कहा,‘‘यात्रा का जहां तक सवाल है … मैं समझता हूं कि इसने राजग सरकार को हिलाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी जी, (गृहमंत्री) अमित शाह जी घबरा गए हैं। भाजपा के (जेपी) नड्डा साहब व अन्य भाजपा वाले विचलित हो गए हैं… चिंतित हो गए हैं।
मीडिया पर भारत जोड़ो यात्रा को कवरेज नहीं करने का दबाव
इसके साथ ही गहलोत ने ‘मुख्यधारा की मीडिया’ पर यात्रा को उचित कवरेज नहीं देने का आरोप दोहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया पर उनका कवरेज नहीं करने का दबाव है और मीडिया इस दबाव में आ रहा है। गहलोत ने कहा कि यात्रा महंगाई, बेरोजगारी व सामाजिक सद्भाव जैसे सामाजिक सरोकार लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर राहुल गांधी का कारवां चल पड़ा है और यह रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यात्रा बहुत कामयाबी से चल रही है और लोग जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया किया कि हजारों लोगों का यात्रा के इंतजार में घंटों खड़े रहना क्या दर्शाता है।
यात्रा का राजस्थान में बहुत प्रभाव
यात्रा के सक्रिय राजनीति से संबंधों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की यात्रा का राजनीति से सीधा संबंध नहीं होता, लेकिन राजनीति में हर गतिविधि चाहे कोई धरना हो या प्रदर्शन, उसका एक संदेश होता है। उन्होंने कहा कि इसमें राहुल गांधी पूरी तरह कामयाब हुए हैं। गहलोत ने कहा कि यात्रा का राजस्थान में बहुत प्रभाव रहा है और कोई जिला ऐसा नहीं है जहां के लोग इसमें नहीं आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।