अभ्यास वर्ग में भागवत ने किया पुस्तकों का विमोचन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अभ्यास वर्ग में भागवत ने किया पुस्तकों का विमोचन

NULL

जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने अपने जयपुर प्रवास के पांचवें दिन केशव विद्यापीठ जामडोली में चले रहे खण्ड कार्यवाह अभ्यास वर्ग में पूण्य भूमि भारत और संस्कार कथा नामक दो नई पुस्तकों का विमोचन किया। इन पुस्तकों का प्रकाशन ज्ञान गंगा प्रकाशन की ओर से किया गया है।

पूण्य भूमि भारत पुस्तक का संकलन संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक श्रीनाथ राव ने तथा संस्कार कथा प्राचीन ग्रंथ व अनुभवों से पूज्य रमणनाथ महाराज की ओर से संकलित कथाओं का संग्रह है। कार्यक्रम में पूण्य भूमि भारत की जानकारी देते हुए वक्ताओं ने बताया कि इसमें भारत की भौगोलिक, सांस्कृ तिक, राजनीतिक तथा सामाजिक जानकारियां दी गई है। इसमें भारत के वैभव, सांस्कृ तिक गौरव के साथ अखंड भारत का दर्शन करने का प्रयास किया गया है।

साथ ही राष्ट्रीय नायक, संत, प्रमुख शासकों के साथ विभिन्न राज्यों का भी संकलन किया गया है। कम्पीटीशन की तैयारी करने वालों विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तक बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। संस्कार कथा पुस्तक रमणनाथ महाराज संकलित कथाओं का संग्रह है। इस पुस्तक में 38 कहानियां को समाहित किया गया है। इन पुस्तकों का संघ के स्वयंसेवकों की ओर से साहित्य बिक्री सप्ताह में शहर के प्रमुख चौराहों, मन्दिरों सहित प्रमुख स्थानों पर विक्रय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।