राजस्थान के चुनावी दंगल में दांव-पेंच और तेज, CM गहलोत ने मंत्रियों के कामकाज पर जताया संतोष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान के चुनावी दंगल में दांव-पेंच और तेज, CM गहलोत ने मंत्रियों के कामकाज पर जताया संतोष

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र और पिछले चार वर्षों के दौरान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र और पिछले चार वर्षों के दौरान बजटीय घोषणाओं के क्रियान्वयन में मंत्रियों और उनके विभागों के प्रदर्शन पर मंगलवार को संतोष व्यक्त किया। 
गहलोत ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा के लिए यहां आयोजित ‘चिंतन शिविर’ के दूसरे दिन पत्रकारों से कहा कि मंत्रियों ने अपने विभागों द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादातर मंत्रियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनका काम कुल मिलाकर संतोषजनक है।’’
मंत्री दे रहे काम की जानकारी 
गहलोत ने कहा कि पिछली बार जब उनके नेतृत्व वाली सरकार थी तब भी विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की ऐसी ही पहल की गई थी। गहलोत ने कहा कि आमतौर पर विभागों के सचिव जानकारी देते हैं, लेकिन इस बार मंत्री विभाग के काम की जानकारी दे रहे हैं। यह दो दिवसीय शिविर सोमवार से शुरू हुआ था। पहले दिन सोमवार को विभिन्न सत्रों में 14 विभागों के कामकाज की समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।