अशोक गहलोत ने राहुल गांधी से किया कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने का आग्रह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अशोक गहलोत ने राहुल गांधी से किया कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने का आग्रह

कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा में पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद शीर्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और देश व लोगों के हित में उनसे पार्टी प्रमुख बने रहने का आग्रह किया। गहलोत यहां राहुल के जन्मदिवस समारोह में भाग लेने के लिए कांग्रेस कार्यालय में मौजूद थे। 
राहुल के जाने के बाद गहलोत ने मीडिया से कहा, ‘हमने राहुलजी से देश व लोगों के हित में पार्टी का नेतृत्व संभाले रहने का आग्रह किया है।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा में पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद शीर्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। पार्टी को केवल 52 सीटें मिली हैं। 
1560936006 gehlot rahul
गहलोत ने कहा, ‘राहुल गांधी ने बीते पांच वर्षो में बेरोजगारी और युवाओं के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई छेड़ी हुई है।’ उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राष्ट्रवाद, धर्म और सशस्त्र बलों के शौर्य का मुद्दा उठाकर आम चुनाव में जीत दर्ज की। 
उन्होंने कहा, ‘आज हमारे पास लोकसभा में 52 सीटें हैं, लेकिन बीजेपी को यह नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस का छह लाख से ज्यादा गांवों में संगठन है।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कांग्रेसी सांसदों को राहुल के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। गहलोत ने कहा, ‘राहुल गांधी अपने दिल से बोलते हैं। राहुल वह आदमी नहीं है जिनकी कथनी और करनी में अंतर होता है।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।