अशोक गहलोत को सोशल मीडिया पर मिली धमकी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अशोक गहलोत को सोशल मीडिया पर मिली धमकी

NULL

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत को आज सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिये कहा है कि जो भी व्यक्ति अशोक गहलोत के घर हमला करेगा उसे दस लाख का इनाम दिया जायेगा।

भारत बंद के आह्वान से एक दिन पूर्व गहलोत ने अपने ट्विटर के जरिये लोगो से शांति ओर सौहार्द बनाये रखने की अपील की थी।  उन्होंने ट्विटर के जरिये कहा था,‘‘ मैं लोगों से अपील करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दे, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।’’ उनके ट्विट के जवाब में एक व्यक्ति ने लिखा,‘‘जो भी व्यक्ति अशोक गहलोत के घर पर हमला करेगा उसे दस लाख का इनाम दिया जायेगा।’’

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जयपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें सोशल मीडिया पर धमकी पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जांच की मांग की गई है।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर ​दिये गये भारत बंद का प्रदेश में आशिंक असर रहा। जयपुर में दिन में सभी दुकाने बंद रही और किसी भी स्थान से कोई अप्रिय घटना की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं दिन में बंद रही और एहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा जारी रही।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।