अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा राहुल, प्रियंका को रोकने को अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा राहुल, प्रियंका को रोकने को अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को पीड़ितों के साथ खड़े नहीं होने दे

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मेरठ में पीड़ित परिवारों से मिलने से रोकने के फैसले की निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक करार दिया। 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा कि यह बिल्कुल अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गये पीड़ितों के परिजनों से मिलने से रोका। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को पीड़ितों के साथ खड़े नहीं होने दे रही है। 
1577198257 24=3
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट के जरिये कहा कि ‘मेरठ में सीएए व एनआरसी के विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा रोक दिया गया, मैं उत्तर प्रदेश सरकार के इस अलोकतांत्रिक फैसले की कड़ी निंदा करता हूँ।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।