फासीवाद में विश्वास करती है BJP, चुनाव जीतने के लिए पहनती है लोकतंत्र का मुखौटा : गहलोत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फासीवाद में विश्वास करती है BJP, चुनाव जीतने के लिए पहनती है लोकतंत्र का मुखौटा : गहलोत

गुजरात के दाहोद में शनिवार को कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सत्ताधारी बीजेपी पर

गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस भी प्रचार मैदान में उतर गयी है। गुजरात के दाहोद में शनिवार को कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सत्ताधारी बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी फासीवाद में विश्वास करती है और चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र का मुखौटा पहनती है।
अशोक गहलोत ने कहा कि BJP ने नकली पहचान बनाई जिसे अब तोड़ा जा रहा है। उनके यहां आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। लोग उनकी चाल समझ रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव के लोकतंत्र को जीवित रखा। भाजपा फासीवाद में विश्वास करती है,चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र का मुखौटा पहनती है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता पर हमारे शासन का अच्छा प्रभाव पड़ा है। मैं चाहता हूं कि गुजरात में भी कांग्रेस को मौका मिले। हम राज्य को सुशासन देना चाहते हैं और लोगों को कांग्रेस और बीजेपी के कामकाज के बीच अंतर दिखाना चाहते हैं।
साल 2005 में हुई घटना, जब सत्ता में थी BJP
भीलवाड़ा में स्टांप पेपरों पर लड़कियों की नीलामी की खबरों पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि घटना 2005 की है जब बीजेपी सत्ता में थी। 2019 में हम आए और इसका पर्दाफाश किया। 21 आरोपित गिरफ्तार, 3 की मौत और 1 फरार। 2 बच्चियों की मौत हो गई, बाकी अपने घर चली गईं। इसे राष्ट्रीय समाचार में बदल दिया गया।
लड़कियों की नीलामी पर NHRC का राज्य सरकार को नोटिस 
दरअसल, राजस्थान में स्टाम्प पेपर पर 8-18 साल की लड़कियों को बेचे जाने के मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। मानवाधिकार आयोग ने मीडिया में आयी खबर पर राजस्थान के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर मामले पर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आयोग ने राजस्थान के डीजीपी को भी नोटिस जारी किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।