अशोक गहलोत बने राजस्थान के मुख्यमंत्री, सचिन पायलट होंगे डिप्टी CM - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अशोक गहलोत बने राजस्थान के मुख्यमंत्री, सचिन पायलट होंगे डिप्टी CM

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रसन्नचित नजर आ रहे दोनों नेताओं की अपने साथ तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए

अशोक गहलोत राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए है। राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर लगाए जा रहे कयास पर लगाम लगते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ से एलान किया है। वहीं सचिन पायलट को उप-मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया गया है।  के सी वेणुगोपाल ने बैठक में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का एलान किया। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रसन्नचित नजर आ रहे दोनों नेताओं की अपने साथ तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘द यूनाइटेड कलर्स ऑफ राजस्थान’।

सीएम पद के नाम की घोषणा के बाद अशोक गहलोत बोले, पुराने प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता से पूरा करेंगे। वहीं डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विधायकों को गहलोत को मुख्यमंत्री चुनने के इस फैसले के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद जयपुर में उनके घर के बाहर जश्न का माहौल है।

बैठक से पहले सचिन पायलट और अभिषेक मनु सिंघवी दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री  के एलान से पहले बॉल गांधी ने गुरुवार से दोनों नेताओं से अलग-अलग तीन बार मुलाकात की थी और यह माना जा रहा है कि राज्य में मुख्यमंत्री का नाम तय हो चुका है।

पार्टी के प्रमुख नेताओं के बीच राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के नाम तय करने को लेकर लंबी चर्चा हुई जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान वरिष्ठ पार्टी नेता के सी वेणुगोपाल, अविनाश पांडे और जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।