NDA सरकार की अनुभवहीनता के कारण सर्जिकल स्ट्राइक को उपलब्धि बताया जा रहा है : गहलोत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

NDA सरकार की अनुभवहीनता के कारण सर्जिकल स्ट्राइक को उपलब्धि बताया जा रहा है : गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा, NDA सरकार में अनुभव की कमी है। सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक को अपनी उपलब्धि

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सेना के राजनीतिकरण को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि NDA सरकार में अनुभव की कमी है जिसके चलते सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सैन्य कार्रवाई को भी बढ़ाचढ़ाकर बताया जा रहा है।

जोधपुर के बावडी क्षेत्र में जनसभा को संबोंधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘NDA सरकार में अनुभव की कमी है। सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक को अपनी उपलब्धि बताया है ऐसा इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन के दौरान पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए लेकिन उन्होंने इस बात का कभी दावा नहीं किया कि यह उनकी उपलब्धि है बल्कि उन्होंने इसका श्रेय सेना को दिया।’

राजग सरकार अपना वादा पूरा करने में नाकाम रही : पायलट

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक घटना थी जिसमें पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था लेकिन इंदिरा गांधी ने सरकार की उपलब्धि के तौर पर इसका कभी बखान नहीं किया और हमेशा सेना को इसका श्रेय दिया। गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के शासनकाल के दौरान भारत एक शक्तिशाली ‘सुपर पावर’ बना इसे लोगों को ध्यान में रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मोदी पर झूठे वादे कर सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने कुछ नहीं किया और अपने वादों को पूरा करने में वे असफल रहे हैं। पिछले पांच साल में सरकार ने जनता के लिये क्या किया इसका मोदी को जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।