अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे आने

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे आने वाले वर्ष उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और सफलता से भरा हो। उन्होंने उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में उनका जन्मदिन न मनाने का निर्णय अभी तक संवेदनशील नेतृत्व का एक और उदाहरण है। 
1575873930 gehlot sonia tweet
इसी तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में देश एवं पार्टी को जो मार्गदर्शन मिला उससे हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
1575874017 sachin tweet

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।