अमित शाह ने Congress पर साधा निशाना , कहा - कांग्रेस न तो किसान की और न ही देश की सुरक्षा कर सकती है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमित शाह ने Congress पर साधा निशाना , कहा – कांग्रेस न तो किसान की और न ही देश की सुरक्षा कर सकती है

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस न तो किसान की और न

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों राजस्थान के चुनावी दौरे पर हैं। जहां वे ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं, साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को भी संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को अमित शाह ने नागौर जिले में किसानों की एक सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने किसानों के लिए किए गए मोदी सरकार के कामों का बखान किया।

अमित शाह ने कहा,‘‘भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नारे चुनावी नारे नहीं होते। हमें उन्हें हकीकत में बदलना आता है।’’ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस न तो किसान की और न ही देश की सुरक्षा कर सकती है। ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को कांग्रेस लागू नहीं कर सकती।

राज्य तथा केंद्र की भाजपा सरकारों द्वारा कृषि क्षेत्र में किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए शाह ने किसानों से भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का प्रयास केवल भाजपा कर सकती है।

BJP पर कभी किसी समाज का ठप्पा नहीं लगा : अमित शाह

शाह ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिए काम किया है। उन्होंने इस संदर्भ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा रबी एवं खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी आदि का जिक्र किया।

उन्होंने कहा,‘‘किसानों के साथ खड़ा रहना भाजपा की आदत है। भाजपा सरकार किसानों के लिए समर्पित है और उसने उनके लिए काम किया है। हम 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं। केवल भाजपा ही यह कर सकती है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि वह (राहुल) जानते भी हैं कि रबी की फसल कब होती है खरीफ की फसल कब बोई जाती है।

शाह ने कहा,‘‘ जब सीमा पर हमारे जवानों के सिर काटे गए तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चुप रहे लेकिन जब भाजपा सरकार के कार्यकाल में उरी हमला हुआ तो प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला किया।’’

अमित शाह बोले – KCR ने अपने परिवारवालों के लिए कराया विधानसभा भंग

उन्होंने 2014 के आम चुनाव में राजस्थान में पार्टी को सभी 25 सीटें मिलने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,‘‘ पूर्ण बहुमत देने का काम राजस्थान की जनता ने किया, अगर राजस्थान फैसला नहीं करता तो ढुलमुल सरकार बनती।’’

वही इसी बीच अमित शाह ने आगे कहा कि आज इतनी कड़ी धूप में इतना पैदल चलकर आए। मैं देख रहा था कि मेरे किसान भाई 3 KM से पैदल चलकर आए। मैंने चौधरी साहब (बीजेपी सांसद सीआर चौधरी) को थोड़ी डांट भी पिलाई। बस को यहां तक पहुंचाना चाहिए था, क्यों पैदल चलाया मेरे किसान भाइयों को ।

आपको बता दे कि इसके बाद अमित शाह ने कहा कि मेरे किसान भाई आज वेदना लेकर यहां आए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। शाह ने किसानों से वादा किया कि वसुंधरा राजे और मोदी सरकार आने के बाद आपकी आय दोगुना करने का संकल्प हम मन से पूरा करेंगे।

वही , इस बैठक में केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, राज्य के परिवहन मंत्री युनूस खान तथा पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि शाह तीन दिन की राजस्थान यात्रा पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।