Alwar : अलवर में पानी की किल्लत, लोगों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गाड़ी का घेराव किया
Girl in a jacket

Alwar : अलवर में पानी की किल्लत, लोगों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गाड़ी का घेराव किया

Alwar

Alwar : राजस्थान के अलवर शहर में लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। इससे परेशान लोगों ने रविवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गाड़ी का घेराव किया

Alwar में दिखा पानी की किल्लत

राजस्थान के अलवर(Alwar) शहर में लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। इससे परेशान लोगों ने रविवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गाड़ी का घेराव किया।भूपेंद्र यादव एक निजी कार्यक्रम के लिए अपने काफिले के साथ रवाना हो रहे थे। इसी दौरान लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। वो उनसे पानी की समस्या हल करने की गुहार लगाने लगे।

सनद

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गाड़ी का घेराव

इस पर भूपेंद्र यादव गाड़ी से बाहर आए और कुछ देर जनता(Alwar) की ओर देख कर फिर गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जनता को समझाया-बुझाया और कहा कि भूपेंद्र यादव पानी की ही समस्या को लेकर बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।इस दौरान एक स्थानीय महिला गीता मीणा ने कहा कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं। लेकिन वो सारे वादे चुनाव होने के बाद खोखले नजर आते हैं। जनता की समस्या के लिए उनके पास समय नहीं रहता।

Alwar: केंद्रीय मंत्री Bhupendra Yadav ने मिनी सचिवायल में अधिकयारियों के  साथ की बैठक, जन समस्या पर की चर्चा

हमारे वार्ड में पानी नहीं आ रहा है। जिला कलेक्टर को इसके बारे में कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन वो कुछ नहीं कर रहे हैं। अगर पानी की समस्या खत्म नहीं हुई, तो यहां के 500 घरों के लोग रोड जाम कर देंगे।बता दें कि इससे पहले भी भीषण गर्मी में अलवर में पानी की किल्लत को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। सड़क जाम कर दी गई थी, पानी की टंकी पर चढ़ कर लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।