लोकसभा चुनाव में राजस्थान के सभी केंद्रीय मंत्री संकट में - गहलोत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकसभा चुनाव में राजस्थान के सभी केंद्रीय मंत्री संकट में – गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान लोकसभा चुनाव में राजस्थान के केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान लोकसभा चुनाव में राजस्थान के केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, राज्यवर्धन सिंह और पी.पी.चौधरी संकट में हैं।

श्री गहलोत ने आज श्रीकोलायत में कांग्रेस प्रत्याशी मदनगोपाल मेघवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि श्री सीआर चौधरी का तो टिकट हरी कट गया और अन्य मंत्रियों पर हार का संकट मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी देश के प्रधानमंत्री पहले हैं, पार्टी के बाद में। उनका हर शब्द देशवासियों के दिल को छूने वाला होना चाहिए, लेकिन वह आडम्बर अधिक करते हैं। वह जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

वसुंधरा की नाराजगी का किनार कर बीजेपी ने बेनीवाल मिलाया हाथ

श्री गहलोत ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि मीडिया भी भ्रम फैला रहा है, इनकी बातों में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु ने आराम हराम है का नारा दिया, लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान, इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ और राजीव गांधी ने नई शताब्दी में देश को ले जाने की बात कही। आज मोबाईल, कम्प्यूटर क्रांति राजीव गांधीजी लेकर आए थे उसी पर मोदीजी इतना इतरा रहे हैं। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह ने मनरेगा योजना लागू की।

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणापत्र जनता से पूछकर बनाया है। इसमें किसान, मजदूर, जवान, छात्र, युवा, महिला, पिछड़, दलित और आदिवासी सहित सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इसकी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। श्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान में अकाल, सूखा, चारा प्रबंधन, गायों के शिविर, पीने का पानी, रोजगार का अभाव देखते 40 साल हो गए, लेकिन मनरेगा के आने से चिंता की लकीरें गायब हो गयीं। अब कांग्रेस न्याय योजना लायी है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो 72 हजार रुपए प्रतिवर्ष गरीबों के खाते में जाएगा। ऐसी योजना देश में कभी नहीं आ सकती। हमारी सरकार धरातल पर रह कर काम कर रही है। किडनी, हार्ट, कैंसर समेत और भी कई तरह की बीमारियों के लिए 600 से अधिक दवाइयां मुफ्त की गई हैं।

इससे पहले श्री गहलोत ने विख्यात कपिल मुनि मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद मांगा। उनके साथ मंत्री डा। बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी और अन्य नेता भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।