3 सितम्बर को आयोजित हो रहे ब्राह्मण महासंगम में तमाम तरह के महारथी, राजनेता, संत महंत और बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

3 सितम्बर को आयोजित हो रहे ब्राह्मण महासंगम में तमाम तरह के महारथी, राजनेता, संत महंत और बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल

आगामी 3 सितंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित होने वाले

आगामी 3 सितंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित होने वाले ब्राह्मण महासंगम में तमाम तरह के महारथी, राजनेता, संत महंत और बॉलीवुड सितारे भी शामिल होंगे।
ब्राह्मण महासंगमशामिल होंगी फिल्मी हस्तियां
आपको बता दे कि यह पहली बार जयपुर के रामनिवास बाग में इतने बड़े रूप में आयोजित होने वाले इस ब्राह्मण महासंगम में देश के मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक पद्मश्री मधुर भंडारकर, फिल्म गदर के निर्देशक अनिल शर्मा भी इस समारोह में भाग लेंगे। 
देश के प्रमुख संतों और महंतों को भी किया गया आमंत्रित 
इसके साथ ही देश के प्रमुख संतों और महंतों को भी आमंत्रित किया गया है। निरंजन अखाड़े के प्रमुख श्री 1008 कैलाशानंद गिरि महाराज, बागेश्वर धाम के धीरेंद शास्त्री, नाथद्वारा मंदिर के तिलकायत विशाल बाबा, महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद जी महाराज के साथ ही जयपुर के सभी संत-महंतों को आमंत्रित किया गया है।
सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि इस महासमागम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख लोग जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।