12 दिन की हड़ताल के बाद डॉक्टर लौटे अपने काम पर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

12 दिन की हड़ताल के बाद डॉक्टर लौटे अपने काम पर

NULL

राजस्थान के चिकित्सकों का हड़ताली हठयोग आखिरकार बुधवार को 12वें दिन समाप्त हुई। मरीजों को भारी परेशानियां पहुंचाने और कई जिंदगियां लीलने के बाद समाप्त हुई हड़ताल में मरीजों ने बहुत कुछ खोया है। लेकिन अब गुरुवार से चिकित्सकों के काम पर लौटने से सबसे ज्यादा खुशी और राहत मरीजों को ही मिलेगी।

सरकार की इतने दिनों से जारी ना-नुकर आखिरकार हां में बदलती नजर आई। चिकित्सकों ने आज सुबह नौ बजे अस्पतालों में काम संभाल लिया, साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी दोपहर में वार्डों में सेवाएं देनी शुरू कर दी। हालांकि , चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त होने की सूचना के साथ मरीजों की भीड़ भी अस्पतालों में उमड़ रही है।

सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी एवं महामंत्री डॉ. दुर्गाशंकर सैनी ने हड़ताल के दौरान प्रदेश में मरीजों को हुई तकलीफ के लिए अफसोस प्रकट करते अब अधिक जोश के साथ मरीजों का इलाज करने का संकल्प जताया है।

दोनों ने मुख्यमंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी एवम चारों मंत्रियों का हड़ताल समाप्त कराने में सकारात्मक रुख अपनाने पर आभार व्यक्त किया है।

हड़ताल के दौरान गिरफ्तार किए गए चिकित्सकों को रिहा करने की प्रक्रिया काल शाम से ही शुरू हो गई और आज सभी को छोड़ दिया गया है।

अन्य हेल्थ सम्बन्धित जानकारियों के लिए यहाँ पढ़ते रहिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।