वसुंधरा के खिलाफ चुनौती स्वीकार, किसी पद का दावेदार नहीं : मानवेंद्र सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वसुंधरा के खिलाफ चुनौती स्वीकार, किसी पद का दावेदार नहीं : मानवेंद्र सिंह

मानवेंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र हैं। वह सांसद रह

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित किए गए मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि यह चुनौती उन्हें स्वीकार है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री या किसी दूसरे पद के दावेदार नहीं हैं। उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मानवेंद्र ने कहा, ”राहुल गांधी और केंद्रीय चुनाव समिति ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं उनका आभारी हूं। यह एक चुनौती है जिसे स्वीकार करता हूं।”

उन्होंने यह भी कहा, ”यह पहले से तय नहीं था। पार्टी की ओर से अचानक से मुझसे कहा गया। मेरी इच्छा लोकसभा चुनाव लड़ने की थी और वह आज भी है। लेकिन फिलहाल प़ार्टी ने यह जिम्मेदारी दी है जिसे मैं पूरी तरह निभाऊंगा।”

Manvendra Singh

यह पूछे जाने पर कि क्या इस उम्मीदवारी के बाद वह भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हो गए हैं तो मानवेंद्र सिंह ने कहा, ”मैं किसी पद का दावेदार नहीं हूं। मेरी इच्छा किसी पद की नहीं है।”

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें मानवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बता दें कि मानवेंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र हैं। वह सांसद रह चुके हैं। वह हाल में ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

राजस्थान चुनाव : कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मानवेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।