AAP का कटाक्ष- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की बजाय पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

AAP का कटाक्ष- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की बजाय पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालें

राजस्थान में जारी सियासी संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने देश की मुख्य विपक्षी दल पर

राजस्थान में जारी सियासी संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने देश की  मुख्य विपक्षी दल  पर तंज कसते हुए कहा कि  इसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की बजाय पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए।आप (AAP) ने इस घटनाक्रम को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की खिल्ली उड़ाई। पार्टी ने कहा,  कांग्रेस के दो नेता सत्ता के संघर्ष में  जनादेश का ‘मजाक’ उड़ा रहे हैं।
देश के लोग कांग्रेस पर हंस रहे
आप के राजस्थान में प्रभारी विनय मिश्रा ने मीडिया से कहा, ‘‘ एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा प्रगति पर है, जबकि दूसरी तरफ राजस्थान में पार्टी के विधायक, ‘विधायक तोड़ो’ कार्यक्रम में दौड़ रहे हैं।’’ उन्हें ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की बजाय पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए। इस सियासी संकट के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोग उन पर हंस रहे हैं।कांग्रेस को राजस्थान में तब संकट का सामना करना पड़ा जब मुख्यमंत्री गहलोत के समर्थक कई विधायकों ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना को देखते हुए रविवार को इस्तीफा दे दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।