राजस्थान चुनाव : कांग्रेस से 27 और भाजपा से 23 महिलाएं हैं चुनावी समर में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान चुनाव : कांग्रेस से 27 और भाजपा से 23 महिलाएं हैं चुनावी समर में

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची में 27 महिलाओं को मौका दिया है जिनमें से 3 मुस्लिम समुदाय से

कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 27 महिलाओं को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 23 महिलाओं को टिकट दी है। राज्य की 200 सीटों के लिए मतदान 7 दिसंबर को होना है और नामांकन भरने का काम सोमवार को खत्म हो गया। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की अपनी सूची में इस बार कुल 27 महिलाओं को मौका दिया है जिनमें से तीन मुस्लिम समुदाय से हैं।

congress

भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरी कुल 23 महिलाओं में एक भी मुस्लिम नहीं है। अगर साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो कांग्रेस ने इस बार ज्यादा महिलाओं को मौका दिया है। तब कांग्रेस ने 200 सीटों में से 23 पर महिलाओं को उतारा था जबकि इस बार उसने 195 सीटों में से 27 सीटें महिलाओं को दी है।

वहीं भाजपा ने 2013 में जहां 25 महिलाओं को टिकट दी थी वहीं इस बार यह संख्या दो कम यानी 23 है। राज्य की मौजूदा 14वीं विधानसभा में कुल 28 महिला विधायक चुनकर आईं थी और फिलहाल यह संख्या 27 है।

bjp

कांग्रेस की कुछ प्रमुख महिला उम्मीदवारों में उदयपुर से गिरिजा व्यास, कामां से जाहिदा खान, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, रायसिंहनगर से सोनादेवी बावरी, संगरिया से शबनम गोदारा, सादुलपुर से कृष्णा पूनिया, बगरू से गंगादेवी, बामनवास से इंदिरा मीणा व ओसियां से दिव्या मदेरणा शामिल है।

वहीं भाजपा के महिला उम्मीदवारों के नामों में बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी, कोलायत से पूनम कंवर, नदबई से कृष्णेंद्र कौर, सपोटरा से गोलमा देवी, अजमेर दक्षिण से अनिता भदेल, सूरसागर से सूर्यकांता व्यास व राजसमंद से किरण व्यास शामिल है।

राजस्थान चुनाव : सचिन पायलट के सामने लड़ेंगे भाजपा के यूनुस खान

कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशियों में तीन नाम महिलाओं के भी हैं। इनमें जाहिदा खान के अलावा साफिया (रामगढ़) तथा गुलनेज (लाडपुरा) शामिल है। रोचक है कि 2013 में साफिया और गुलनेज के पति उनकी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी थे। इस तरह से कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशियों में सात नए चेहरे हैं। कांग्रेस इस बार 195 सीटों पर चुनाव लड़ रही है उसने पांच सीटें गठबंधन की पाटियों के छोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।