आप पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी : केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आप पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी : केजरीवाल

NULL

चंडीगढ़ : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, हम राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर लड़ेंगे, हम किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे। वह एक पार्टी विधायक की शादी में भाग लेने के लिए बठिंडा आए थे।

उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमला बोला और उसके सभी मोर्चों पर असफल रहने का आरोप लगाया।केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘ उन्होंने (अमरिंदर सिंह) ने प्रत्येक परिवार में एक नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई बेरोजगार है तो उसे बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने, किसानों का कर्ज माफ करने की बात की थी, युवकों से स्मार्टफोन का वादा किया। केवल बड़े बड़े वादे किए गए और कुछ भी पूरा नहीं हुआ है।

पंजाब के लोग उनसे तंग आ गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि सिंह ने राज्य से मादक पदार्थों की समस्या को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन यह अब भी बनी हुयी है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर न्यायमूर्ति रंजीत सिंह आयोग की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करने में नाकाम रहने का भी आरोप लगाया। इससे पहले दिन में केजरीवाल ने बठिंडा (ग्रामीण) से विधायक रूपिंदर कौर रूबी की शादी में भाग लिया। उनके साथ मनीष सिसोदिया भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।