महिला पुलिस कर्मचारियों का हो रहा है शारीरिक शोषण- गुरप्रीत दियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिला पुलिस कर्मचारियों का हो रहा है शारीरिक शोषण- गुरप्रीत दियो

NULL

लुधियाना : पंजाब पुलिस के आईजी मैडम गुरप्रीत दियो ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस मुलाजिमों और अधिकारियों द्वारा रखी गई राज्यस्तर कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में महिला कर्मियों को आज भी संघर्ष करना पड़ रहा है और वे कई बार शारीरिक शोषण का शिकार हो रही है। उन्होंने महिला कर्मियों को यह भी कहा कि अगर उन्हें कोई भी पुरूष पुलिस अधिकारी बेवजह परेशान करता है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही के लिए आंतरिक कमेटी तक अप्रोच की जाएं।

उन्होंने बताया कि डीजीपी पंजाब पुलिस श्री सुरेश अरोड़ा पुलिस महिलाकर्मियों की शिकायतों के प्रति काफी गंभीर है और महिला कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए तुरंत कार्यवाही करते है। लुधियाना के फिरोजपुर रोड़ पर स्थित गुरूनानक भवन में रखी इस कांफ्रेंस के दौरान पंजाबभर से पुलिस मुलाजिम आए हुए थे। इस समारोह में देश की प्रथम डायरेक्टर आफ पुलिस और उत्तराखंड राज्य की पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी भटटाचार्य मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल थी।

श्रीमती गुरप्रीत कौर दियो ने यह भी कहा कि आज दुनिया आगे की ओर बढ़ रही है और हमें भी आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सम्मान दिए बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। मैडम दियो ने यह भी कहा कि आधी आबादी महिलाओं की मर्दो के साथ चले बिना हमारा समाज उन्नति नहीं कर सकेंगा। पंजाब में पिछले समय के दौरान बहुत सी महिला पुलिस कर्मियों के यौन शोषण के मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी ही घटनाओं के बाद इक्का-दुक्का स्थानों पर महिला पुलिस मुलाजिमों ने खुदकुशी भी कर ली थी, इसके साथ ही अधिकारियों के खिलाफ शारीरिक शोषण को लेकर शिकायतें भी आई थी।

मुख्य मेहमान के तौर पर श्रीमती कंचन चौधरी ने कहा कि बड़ी संख्या में औरतों की पुलिस में भर्ती देखकर उन्हें बहुत खुशी होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस में काम करने के लिए प्रत्येक महिला को हर क्षेत्र में काम करने के एक जैसे ही अवसर मिलते है। इस अवसर पर डायरेक्टर जरनल आफ पुलिस श्री एम के तिवारी ने भी हिस्सा लिया और उतराखंड की डीजीपी श्रीमती कंचन चौधरी केा सम्मानित किया गया।

– रीना अरोड़ा

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।