अपनी पार्टी बनाएंगे, BJP के साथ सीटों के बंटवारे के लिए बातचीत को तैयार : अमरिंदर सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपनी पार्टी बनाएंगे, BJP के साथ सीटों के बंटवारे के लिए बातचीत को तैयार : अमरिंदर सिंह

पंजाब में जारी राजनीतिक दंगल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से

कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही अपने राजनीतिक दल के गठन की घोषणा करेंगे और अगर किसान आंदोलन का समाधान किसानों के पक्ष में होता है तो भारतीय जनता पार्टी के साथ सीटों को लेकर समझौता होने की उम्मीद जतायी।
पंजाब के भविष्य को लेकर लड़ाई जारी
कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लंबे मतभेद और प्रदेश कांग्रेस में अंदरुनी लड़ाई के बाद अमरिंदर ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने उनके स्थान पर चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री बनाया है।
सिंह ने मंगलवार को कहा, ‘‘पंजाब के भविष्य को लेकर लड़ाई जारी है। मैं जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करूंगा, ताकि पंजाब और उसके लोगों, साथ ही पिछले एक साल से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे किसानों के हितों के लिए काम किया जा सके।’’
राज्य का भविष्य सुरक्षित बनाने तक चैन की सांस नहीं लूंगा – अमरिंदर
उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘मैं अपने लोगों और अपने राज्य’’ का भविष्य सुरक्षित बनाने तक चैन की सांस नहीं लूंगा।
अमरिंदर के मीडिया सलाहकार के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब को राजनीतिक स्थिरता और आंतरिक तथा बाहरी खतरों से सुरक्षा की जरुरत है। मैं अपने लोगों से वादा करता हूं कि शांति और सुरक्षा के लिए जो भी करना होगा मैं करूंगा, क्योंकि फिलहाल दोनों खतरे में हैं।’’
सिंह ने कहा, ‘‘अगर किसान आंदोलन का समाधान किसानों के हित में होता है तो 2022 के पंजाब विधानसभा में भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर आशान्वित हूं। इसके अलावा समान विचार रखने वाली पार्टियों के साथ समझौते के बारे में भी विचार कर रहे हैं… जैसे अकाली दल से टूट कर अलग हुए समूह, खासतौर से ढिंढसा और ब्रह्मपुरा समूह।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 16 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।