राखी के दौरान मायके में अमृतसर गई पत्नी ने 4 लोगों के साथ मिलकर अपने ही पति को जिंदा जलाया, मामला दर्ज

अमृतसर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पत्नी द्वारा 4 लोगों के साथ

लुधियाना- अमृतसर : अमृतसर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पत्नी द्वारा 4 लोगों के साथ मिलकर अपने ही पति को जिंदा जला देने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था, तो वह घटना सी.सी.टीवी  केमरे में कैद हो गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
जबकि दोषी फरार बताए जा रहे है। यह घटना अमृतसर छावनी के ही रानी बाग इलाके से संबंधित है। जला दिए जाने के बाद वह शख्स बाहर भागा, जहां लोगों ने किसी तरह जलते इंसान की आग बुझाई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
घटना की पुष्टि करते थाना प्रमुख स. सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि मुलजम घटना को अंजाम देने के बाद अपने घरों को ताले लगाकर फरार हो चुके है, जिनकी गिरफतारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की टुकडिय़ां छापेमारी कर रही है। 
यह भी पता चला है कि मृतक राजेश शर्मा का संबंध लुधियाना से है और वह यहां राखी बांधने आई अपनी पत्नी को लेने आया था लेकिन उनमें तकरार हो जाने के कारण यह घटना घटित हो गई। 
–  सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।