Weather News: पंजाब में 4 दिन बारिश की संभावना, हरियाणा में भी बदलेगा मौसम
Girl in a jacket

पंजाब में 4 दिन बारिश की संभावना, हरियाणा में भी बदलेगा मौसम

Weather News

Weather News: पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से चार दिनों के लिए पंजाब के कईं हिस्सों में बारिश की संभावना है। खास तौर से सोमवार व 13 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिन बारिश के आसार हैं। वहीं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

Highlights

  • उत्तरी भारत में मौसम बदला
  • पंजाब में कल से चार दिन बारिश की संभावना
  • हरियाणा में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तरी माभत में मौसम करवट लेने लगा है। पंजाब और हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बता दें अगले सप्ताह दोनों राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 13 मार्च को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार में बारिश की चेतावनी दी है।

punjab2

तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक पंजाब में सक्रिय होने जा रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने जा रहा है। बारिश के चलते दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि न्यूनतम तापमान में कम कमी दर्ज की जाएगी।

फिरोजपुर रहा सबसे ठंडा

उधर, शनिवार को सात डिग्री तापमान के साथ फिरोजपुर सबसे ठंडा रहा। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली वृद्धि के बावजूद अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना है। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, लुधियाना का 11.2 डिग्री, पटियाला का 11.6 डिग्री, बठिंडा का 8.4 डिग्री, पठानकोट का 9.2, जालंधर का 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।

punjab3

वहीं पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक है। सबसे अधिक 27 डिग्री का तापमान पटियाला का दर्ज किया गया। लुधियाना का 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का 26.2, पठानकोट का 26.6 डिग्री, जालंधर का 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम

मार्च के पहले सप्ताह में हरियाणा में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग की ओर से अगले सप्ताह के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में 13 मार्च को चमक के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार के साथ तेज हवाएं चलेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक करनाल और झज्जर में शुक्रवार की रात सबसे ठंडी रही, जबकि नारनौल में सबसे गर्म दिन रहा।

punjab4

हरियाणा के करनाल और झज्जर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नारनौल का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और हिसार का 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि 13 मार्च को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार में बारिश की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।