मोहाली पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बोले-पंजाब में चरम सीमा पर पहुंच गया भ्रष्टाचार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोहाली पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बोले-पंजाब में चरम सीमा पर पहुंच गया भ्रष्टाचार

अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि जैसे यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा फिर सत्ता में आई,

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पंजाब के भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) मोहाली पहुंचे, जहां उन्होंने ‘स्वच्छ भारत 2.0’ कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने मोहाली में गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीता का दावा किया।
हिमाचल और गुजरात में वापसी करेगी BJP
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि जैसे यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा फिर सत्ता में आई, हिमाचल और गुजरात में भी पहले से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में फिर आएगी। AAP को पंजाब में देखना चाहिए कि 3 महीने में 70 से ज्यादा हत्या हुईं। पंजाब में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है।  
1667197187 thakur
IISER में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वच्छता को लेकर जन आंदोलन होना चाहिए और यह तभी होगा जब युवा इसमें भाग लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘स्वच्छ भारत’ अभियान का असर ज्यादातर देश के युवाओं और बच्चों में देखा जा सकता है। आजकल बच्चे अपने माता-पिता को सड़कों पर कूड़ा डालने से रोकते हैं।
सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पटेल ने न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाई बल्कि आजादी के बाद 550 से अधिक रियासतों को एकजुट करके देश को मजबूत किया। उन्होंने कहा, एक भारत-श्रेष्ठ भारत इस सोच आगे बढ़ाने का काम PM मोदी ने किया है। आज देशभर में 75,000 से ज्यादा स्थानों पर रन फॉर यूनिटी हो रहा है। एकता दौड़ हो रही है ताकि आज का युवा राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र को मजबूत करने में लगे। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।