पंजाब के लोगों ने सऊदी अरब से सकुशल वापसी के लिये Modi सरकार जताया आभार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब के लोगों ने सऊदी अरब से सकुशल वापसी के लिये Modi सरकार जताया आभार

पंजाब के पांच सौ से ज्यादा लोगों ने सऊदी अरब से सकुशल वापसी के लिए केन्द्र की मोदी

पंजाब के पांच सौ से ज्यादा लोगों ने सऊदी अरब से सकुशल वापसी के लिए केन्द्र की मोदी सरकार और विदेश मंत्रालय को धन्यवाद दिया है। ये लोग पिछले छह महीनों से सऊदी अरब मे फंसे हुये थे। 
सऊदी अरब से वापस आए जालंधर निवासी रूप लाल, करमजीत सिंह, सुरिंद्रजीत सिंह, लशु राम, कुलविंदर सिंह ने अपने परिवार के साथ यहां भाजपा कार्यालय पहुंच कर मोदी सरकार, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पूर्व विदेश राज्य मंत्री पूर्व जर्नल वी.के सिंह, पंजाब भाजपा प्रधान श्वेत मलिक और महामंत्री राकेश राठौर का धन्यवाद किया। 
करमजीत सिंह ने बताया कि सऊदी अरब के रयाद तथा जद्दा मे फसें 1200 भारतीयो की दशा बहुत खराब थी जो बिना पैसे, वीजा, सेहत सेवाओ और बिजली के कैदियों की तरह अलग अलग कैंपो मे रह रहे थे। 
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में पूर्व विदेश राज्य मंत्री जर्नल वी। के सिंह रयाद कैम्प मे पहुंच कर भारतीय अधिकारियों से मिले और हमे हर तरह से रहने वाली सुविधाएं मुहैया करवाई। 
रामामंडी ढिलवां निवासी रूप लाल ने कहा कि अगर मोदी सरकार सहयोग नहीं करती तो वापिस आना नामुमकिन था। इसके लिए लिए हर परिवार मोदी सरकार को धन्यवाद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।