पंजाब : पत्नी के अवैध संबधों का पता चलते ही NRI ने पति, पत्नी और बच्चों समेत खुद को जिंदा जलाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब : पत्नी के अवैध संबधों का पता चलते ही NRI ने पति, पत्नी और बच्चों समेत खुद को जिंदा जलाया

पत्नी 80 फीसदी जल चुकी थी। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल

पंजाब के कपूरथला जिले में एक NRI पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चो सहित आग लगाकर खुदकुशी कर ली है। दरअसल, पत्नी का अश्लील विडियो देखने और उसके अवैध संबंधों की जानकारी मिलने के बाद पति ने परिवार समेत खुद को आग लगा ली। घटना में पति-पत्नी समेत उनके दो नाबालिग बच्चों की जलकर मौत हो गई। घटना चंडीगढ़ से लगभग 180 किलोमीटर दूर स्थित कपूरथला जिले के काला सिंघियां गांव की है। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय कुलविंदर सिंह जॉर्डन में नौकरी करता था, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गांव में रहते थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात वह जॉर्डन से वापस भारत आया था। वह अपने गांव पहुंचा था, तभी किसी गांव के व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर एक विडियो भेजा। यह विडियो उसकी पत्नी का था, जिसमें वह गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ कथित रूप से सेक्स कर रही थी। विडियो देखने के बाद जब कुलविंदर घर गया तो रात में ही उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस की मानें तो कुलविंदर सिंह के दोनों बच्चे अभी जो कि 5 साल का और सोनल 8 साल का, दोनों की वहीं मौत हो गई।

जबकि उसकी पत्नी 80 फीसदी जल चुकी थी। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में उसी गांव के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इन चारों पर तीन महीने पहले कुलविंदर सिंह की पत्नी का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने का आरोप था। फिर इन लोगों ने इस वीडियो को महिला के पति को भी भेज दिया था। चारों की पहचान बलकर सिंह, गुरप्रीत सिंह अलियास सन्नी, सत्या देवी और तीरथ सिंह के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।