अवैध संबंध मामला : बदनामी के डर से प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, दोनों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अवैध संबंध मामला : बदनामी के डर से प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, दोनों की मौत

अवैध संबंधों के कारण हुई बदनामी के कारण प्रेमी जोड़े ने अपनी जान दे दी। यह वाकया लुधियाना

लुधियना-माछीवाड़ा साहिब : अवैध संबंधों के कारण हुई बदनामी के कारण प्रेमी जोड़े ने अपनी जान दे दी। यह वाकया लुधियाना के माछीवाडा बेट क्षेत्र का है। यहां के एक गांव में एक विवाहित प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

बता दें कि दोनों विवाहित थे व दोनों के बच्चे भी थे। इनकी अश्लील फोटो गांव में फैलने से हुई बदनामी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। प्रेमी जोड़ा पहले बिना बताए घर से कहीं गया भी था और दो दिन बाद आया था, जिसके बाद इनकी चर्चाएं और तेज हुई थी।

जानकारी के मुताबिक गांव में पड़ोस में ही रही रहते दोनों ही विवाहित व बच्चों वाले प्रेमी जोड़े के संबंध पिछले 3 सालों से थे। इसकी गांव में भी चर्चा थी। यह प्रेमी जेाड़ा घर से चला गया था और 2 दिन बाद ही घर लौट आया। इसके बाद इनके परिवारों में भी झगड़ा होने लगा, जिससे गांव में बदनामी हो गई।

बाद में इनकी अश्लील फोटो भी किसी ने गांव में फैला दी। इसी बदनामी के कारण दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई तो परिवार ने पुलिस को बताए बिना ही देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अगली सुबह युवक की भी लुधियाना में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पति के गांव की ही एक औरत के साथ अवैध संबंध थे। दोनों की गांव में बदनामी हो चुकी थी। इसीलिए उन्होंने जहर निगल लिया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

– सुनीलराय कामरेड

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।