पुल निर्माण में बाधा बनी प्राचीन दरगाह को प्रशासन ने चोरी-छुपे हटाया, लोगों ने किया जमकर विरोध

जालंधर-पानीपत नेशनल हाईवे पर स्थित लुधियाना की बस्ती जोधेवाल फ्लाईओवर चौक के नीचे पुल निर्माण और यातायात में

लुधियाना : जालंधर-पानीपत नेशनल हाईवे पर स्थित लुधियाना की बस्ती जोधेवाल फ्लाईओवर चौक के नीचे पुल निर्माण और यातायात में बाधा बन रही प्राचीन बाबा फरीद की दरगाह को रात के अंधेरे में प्रशासन द्वारा तोड़े जाने से स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगों द्वारा रोष प्रकट करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद खाली की गई जगह पर जगह-जगह तेल के चिराग जलाए गए।
मौजूदा जानकारी के मुताबिक पुल निर्माण में रूकावट बनी इस दरगाह को एनएचआइ की टीम ने बड़े चुपचाप तरीके से भारी पुलिस फोर्स को लेकर हटाया था। रविवार की सुबह-सवेर दरगाह को तोड़े जाने के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के तहत जानकारी दी और सुबह से ही प्रशासन के खिलाफ प्रकट किया। 
प्रदर्शन के दौरान बस्ती जोधेवाल चौक पर काफी संख्या में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। बाबा फरीद दरगाह के मुखी बाबा नरिंदरपाल ने बताया कि यह दरगाह आजादी से पहले की यही बनी हुई है। पुलिस शनिवार रात को उन्हें व साथ वाले चार-पांच लोगों को उठाकर थाने ले गई और उसके बाद यह कार्रवाई की गई। प्रदर्शन के दौरान विधायक संजय तलवाड़ और भाजपा नेता प्रवीण बांसल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया। 
-सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।