सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र

NULL

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।  पर्चा दाखिल करते समय उनके साथ पार्टी की प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस सीट पर 11 अक्टूबर को मतदान होगा जिसके परिणाम 15 अक्टूबर तक आने की संभावना है।

आपको बता दे कि AICC महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र के लिए होने जा रहे लोकसभा उप चुनाव में सुनील जाखड़ के नाम को पार्टी उम्मीदवार के रूप में मंजूरी दी है। यह गुरदासपुर लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के नेता विनोद खन्ना के निधन के बाद से खाली हो गई थी।

जाखड़ पंजाब कांग्रेस प्रमुख हैं और उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह का करीबी माना जाता है। बताया जाता है कि गुरदासपुर क्षेत्र के कई विधायकों एवं अमरिन्दर ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।