डॉ अंबेदकर के जन्मदिवस को समर्पित समागम के लिए जालंधर पहुंचे सुखबीर सिंह बादल और श्वेत मलिक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

डॉ अंबेदकर के जन्मदिवस को समर्पित समागम के लिए जालंधर पहुंचे सुखबीर सिंह बादल और श्वेत मलिक

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पंजाब की सियासत में सांझीदार

लुधियाना-जालंधर : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पंजाब की सियासत में सांझीदार पंजाब- भाजपा के प्रधान श्वेत मलिक समेत अन्य सियासी नेताओं के साथ आज डॉ भीमराव अंबेदकर के जन्मदिवस को समर्पित समागम में पहुंचे। स्मरण रहे कि यह समागम भाजपा और शिरोमणि अकाली दल द्वारा संयुक्त रूप से करवाया गया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने डॉ भीमराव अंबेदकर को श्रद्धांजलि दी।

शहर की बूटा मंडी में अकाली दल और भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार चरणजीत सिंह अटवाल के समर्थन में चुनावी रैली आयोजित की गई। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को समर्पित इस रैली में अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल भी मौजूद थे। रैली में सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों को कुचलने का काम किया है।

IPL पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का जालंधर में पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

उन्होंने दावा किया अकेले कि अकाली-भाजपा गठबंधन ने हमेशा दलितों को आगे बढऩे का मौका दिया है। शगुन स्कीम, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम सहित कई तरह की योजनाएं उन्हें आगे लाने के लिए शुरू की गईं।

सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि जारी ना करके स्टूडेंट्स की पढ़ाई में बाधा डाली है और यह एक महापाप है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि दलित पढ़े और आगे बढ़े। उन्होंने अकाली दल-भाजपा प्रत्याशी चरनजीत सिंह अटवाल को एक सुलझा हुआ नेता बताया और उनके लिए वोट मांगे।

इस मौके पर बोलते हुए अकाली प्रत्याशी अटवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी और सांसद चौधरी संतोख सिंह जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर चौधरी संतोख सिंह मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे हैं तो वे इस बात के लिए माफी मांगे कि उनके पिता ने डॉ. आंबेडकर को काली झंडियां दिखाईं थी। रैली में सुखबीर बादल के अलावा पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, मोहिंदर भगत आदमपुर के विधायक पवन कुमार टीनू भी मौजूद थे।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।