पंजाब में नशे के खिलाफ सख्ती, लुधियाना उपचुनाव में AAP की जीत का दावा: हरपाल सिंह चीमा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब में नशे के खिलाफ सख्ती, लुधियाना उपचुनाव में AAP की जीत का दावा: हरपाल सिंह चीमा

बठिंडा में 80 हजार लीटर अवैध ईएनए जब्त, 8 गिरफ्तार

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बठिंडा में 80 हजार लीटर अवैध ईएनए जब्त किया है। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है। लुधियाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का दावा करते हुए उन्होंने संजीव अरोड़ा को शुभकामनाएं दीं।

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को राज्य में अवैध शराब के धंधे और एथनॉल की तस्करी के खिलाफ सरकार की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में एक्साइज विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। चीमा ने बताया कि बीती रात बठिंडा में दो ट्रकों से 80 हजार लीटर अवैध ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) जब्त किया गया। ये ट्रक अन्य राज्यों में एथनॉल की तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे। दोनों ट्रकों का पंजीकरण गुजरात का है और इन्हें गुजरात के दिनानगर से लोड किया गया था। इसके अलावा, दो छोटे वाहन भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Punjab: मुक्तसर साहिब की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 की मौत, 25 घायल

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह एथनॉल अवैध रूप से शराब, सैनिटाइजर, पेंट आदि बनाने में प्रयोग किया जाता है। ईएनए की तस्करी एक गंभीर अपराध है और इसके खिलाफ सख्त से सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कुछ आरोपियों पर आजीवन कारावास के प्रावधान वाली धाराएं भी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रकों को बठिंडा-मांसा रोड पर स्थित एक ढाबे से पकड़ा गया है। इस पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह एथनॉल कहां से आया और इसे किन राज्यों में ले जाया जा रहा था। जिन राज्यों में ईएनए पर प्रतिबंध है, वहीं पर सैनिटाइजर और पेंट बनाने वाली फैक्ट्रियों से इसके लिंक सामने आ रहे हैं।

चीमा ने कहा कि हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। अवैध रूप से एक राज्य से चोरी करके दूसरे राज्यों में एथनॉल बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस व्यापार में शामिल सभी लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। इसी दौरान, हरपाल सिंह चीमा ने लुधियाना उपचुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। चीमा ने कहा कि यह सीट पहले भी ‘आप’ के पास थी और हम इसे दोबारा जीतने जा रहे हैं। दिवंगत विधायक की वजह से यह सीट खाली हुई है और जनता एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।