पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार गिर रही है : केजरीवाल  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार गिर रही है : केजरीवाल 

नयी दिल्ली : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की अमरिंदर सिंह की सरकार के कानून व्यवस्था के

नयी दिल्ली : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की अमरिंदर सिंह की सरकार के कानून व्यवस्था के मोर्चे पर नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को पंजाब में पटियाला के पार्टी जिला अध्यक्ष चेतन सिंह को निशाना बनाते हुये की गयी कथित गोलीबारी का हवाला देते हुये कहा ‘‘पंजाब में कानून व्यवस्था में दिनोंदिन गिरावट आ रही है। यह कांग्रेस की अमरिंदर सरकार की पूर्ण विफलता का सबूत है।’’

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंह पर उस समय गोलीबारी की गयी जब उन्होंने एक युवती को अपहृत किये जाने से बचाने की कोशिश की। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पंजाब सरकार से इस घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 20 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।