पंजाब में सिख युवक के बाल काटने का खुल गया राज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब में सिख युवक के बाल काटने का खुल गया राज

NULL

आजकल देश के कई राज्यों में बाल काटने का खौफ चल रहा है। बाल काटने की खबरें पहले राजस्थान से आईं थी फिर धीरे-धीरे कई राज्यों में से भी खबरें आने लगीं। पंजाब में भी बाल काटने के मामले सामने आए हैं। बता दें कि पंजाब में एक बाल काटने के मामले में पोल खुल गई है। यह खबर है मोगा कि जहां पर कुछ दिन पहले अमृतधारी सिख नाम का एक युवक जिसने अपने खुद के ही बालों को काट लिया था फिर उसकेबाद दैवीय शक्ति का बहाना करने लगा।

2 201

पंजाब में यह खबर आई थी की एक सिख युवक के बाल काट दिए गए हैं। पुलिस को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने खोचबीन शुरू कर दी थी। फिर जब तलाश शुरू हुई तो सामने आया कि युवक ने अपने बाल खुद ही काट दिए थे। उसके बाद युवक दैवीय शक्ति का बहाना लगा रहा था। जब से इस मामले के बारे में पता लगा तो तब से ही अकाली दल के स्थानीय नेता बूटा सिंह दौलतपुरा को इस घटना के संबंध में विदेश से फोन आने शुरू हो गए। फिर बूटा सिंह ने बाल काटने वाले युवक और उसके परिवार वालों से बातचीत की।

3 148

युवक पहले तो इस मामले में यह कहता रहा कि दैवी शक्ति ने उसके बाल काटे हैं। फिर जब बूटा सिंह ने थोड़ी सख्ती से बात की तो तब युवक ने सारा सच बोल दिया था। युवक ने बताया कि उसने खुद ही अपने बाल काटे थे।

 

कुछ दिन पहले अमृत छका था

4 144

बूटा सिंह ने कहा कि युवक ने कुछ महीने पहले अमृत छका था। युवक का मन कई दिनों से हो रहा था कि वह अपने बाल काट ले। यह सब करने के लिए युवक ने यह नाटक किया था। दौलतपुरा के लोगों से यह अपील है कि दैवी शक्ति या भूत प्रेत जैसे अफवाहों को न मानें। अकाली नेता की इस कार्रवाई के बाद से गांव वालों ने शांति की सांस ली और इलाके में भूत पकड़े जाने की चर्चा भी जोरों पर ही है।

बाल काटने की जालंधर में भी हुई घटना

4 145

बता दें कि पंजाब में चोटी कटने के मामले जोरों पर हैं। चोटी काटने वाला कहीं भी दिख नहीं रहा है। चोटी कटने का एक और मामला टैगोर नगर में दोपहर को हुआ है। राजरानी पत्नी विजय कुमार ने बताया कि उसका बेटा उसके पास बैठा था। फिर वे नहाने चला गया जब वे वापस आया तो उसने मां को बताया उसकी चोटी कटी पड़ी है। इसके बाद राज रानी सदमे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।