सात साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने दुष्कर्म के बाद कत्ल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सात साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने दुष्कर्म के बाद कत्ल

लुधियाना के पास दोराहा की लक्कड़ मंडी इलाके में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने बाद

दोराहा (लुधियाना) : लुधियाना के पास दोराहा की लक्कड़ मंडी इलाके में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने बाद दर्दनाक कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है और इस कत्ल में फुफेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर किया था। बच्ची शोर ना मचा पाएं और दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

बच्ची का शव देर रात अर्धनग्न हालत में घर के पास ही खाली गोदाम से मिला। पुलिस ने रात में ही आरोपित फुफेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिए बयान में बच्ची की मां ने बताया कि उसकी ननद का बेटा घर के पास ही रहता है। बीती दोपहर उसने व उसके पति ने इकट्ठे शराब पी थी। करीब चार बजे पति किसी काम से घर से चले गए।

हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल, राहुल को सराहा और मोदी पर साधा निशाना

इस दौरान बच्ची वहीं खेल रही थी। इसके बाद ननद का बेटा उसे टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले गया था। काफी समय तक जब बच्ची घर नहीं आई तो वह उसकी तलाश करने लगे। रात दस बजे उसका शव कमरे से करीब आठ सौ मीटर की दूरी पर लक्कड़ मंडी में एक गोदाम से मिला। पुलिस ने आरोपित बच्ची की बुआ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

दोराहा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया है, जिसमें उसकी गला दबाने और सिर में गहरी चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। प्राथमिक जांच में बच्ची से दुष्कर्म की भी पुष्टि हो गई है।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।