फतेहगढ़ साहिब के कांग बाजार में शिरोमणि अकाली दल नेता पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने किया हमला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फतेहगढ़ साहिब के कांग बाजार में शिरोमणि अकाली दल नेता पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने किया हमला

फतेहगढ़ साहिब के कांग बाजार में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक नेता पर उनके दफ्तर में दो

फतेहगढ़ साहिब के कांग बाजार में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक नेता पर उनके दफ्तर में दो अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया जिसमें वह घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राजीव सिंगला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि हमलावर सिंगला की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी साथ ले गये। सिंगला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें लुधियाना के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फतेहगढ़ साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमनीत कोंडल ने बताया कि वे मामले में जांच कर रहे हैं और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।