लुधियाना-मोगा : पंजाब के पूर्व शिक्षामंत्री स. तोता सिंह को 16 साल पहले हुए एक मामले में माननीय अदालत ने आज बड़ी राहत दी। तोता सिंह को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड भर्ती के मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है। बरी किए जाने की खबर सुनते ही तोता सिंह के समर्थकों और अकाली दल से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के चेहरों पर खुशी की झलक देखी गई।
इस मामले में तोता सिंह समेत 6 लोगों के नाम शामिल थे। जिनमें से एक की मौत हो चुकी है और बाकी बचे आरोपियों पर अदालत ने 3-3 साल की कैद और 20-20 हजार का आर्थिक जुर्माना लगाया था।
भारत के टॉप 10 कॉलेज जिनका नाम दुनियाभर में चलता है, यहाँ पढना है सबका सपना
गौरतलब है पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली में जत्थेदार तोता सिंह के मंत्री पद पर रहते हुए 134 क्लर्को की भर्ती के घोटाले के कारण वर्ष 2002 में कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों के पश्चात विजिलेस ने मुकदमा दर्ज किया था।
जिसमें पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों पर भी मामला दर्ज हुआ था। 16 साल 3 माह चले इस मामले में केबिनेट मंत्री तोता सिंह पर उस वक्त भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसमें वे अब बरी हुए है।
– सुनीलराय कामरेड