रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा दोबारा अकाली दल में शामिल

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा बृहस्पतिवार को दोबारा शिरोमणि अकाली

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा बृहस्पतिवार को दोबारा शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गये । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल की उपस्थिति में उन्होंने शिअद का दामन थामा ।
रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा, सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई वाली शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के संरक्षक थे । पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये शिअद (संयुक्त) का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के वह खिलाफ थे।
अमरिंदर सिंह और ढींढसा के साथ गठबंधन के लिये कर रही है बातचीत 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इससे पहले कहा था कि भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और ढींढसा के साथ गठबंधन के लिये बातचीत कर रही है।
ब्रह्मपुरा के साथ शिअद में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में उजागर सिंह बडाली, मोहिंदर सिंह हुसैनपुर, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और करनैल सिंह पीरमोहम्मद शामिल हैं ।
पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने के कारण ब्रह्मपुरा को 2018 में पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।