पंजाब विधानसभा चुनाव : 3 जनवरी को राहुल की मोगा रैली से शुरू होगा कांग्रेस का प्रचार अभियान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब विधानसभा चुनाव : 3 जनवरी को राहुल की मोगा रैली से शुरू होगा कांग्रेस का प्रचार अभियान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीन जनवरी से पंजाब में चुनावों के लिए पार्टी

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए सियासी दलों की तैयारियां ज़ोरो पर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीन जनवरी से पंजाब में चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। उनके प्रचार की शुरुआत मोगा में एक चुनावी रैली से होगी।
पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी का उस दिन कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा और पार्टी के दो अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक कर उनके साथ विधानसभा चुनावों को लेकर सलाह मश्विरा करेंगे।

पंजाब चुनाव : जल्द होगी BJP, कैप्टन अमरिंदर व ढींढसा की शिअद-संयुक्त के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा

सूत्रों के अनुसार मोगा राज्य के मालवा क्षेत्र में आता है और मालवा में विधानसभा की सबसे ज्यादा सीटें हैं। राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा में मालवा क्षेत्र से 69 सीटें हैं जिनमें से 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 40 पर विजयी रही थी। मालवा ने ही कांग्रेस की सत्ता की राह आसान की थी इसलिए पार्टी इस बार इस जिले से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर रही है। मोगा जिले में विधानसभा की 15 सीटें जिनमें से कांग्रेस को दस में जीत हासिल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।