पंजाबी लेखिका सुल्ताना बेगम का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाबी लेखिका सुल्ताना बेगम का निधन

प्रख्यात पंजाबी लेखिका सुल्ताना बेगम का शुक्रवार रात मोहाली जिले के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

प्रख्यात पंजाबी लेखिका सुल्ताना बेगम का शुक्रवार रात मोहाली जिले के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं। वह 72 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पंजाब शिक्षा मंत्री ने जताया दुख 
सूत्रों ने कहा कि सुल्ताना बेगम का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्होंने कहा कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और पंजाब लोक विरासत अकादमी के अध्यक्ष गुरभजन सिंह गिल ने उनके निधन पर दुख जताया।
सुल्ताना बेगम की जीवनी व कैरियर
सुल्ताना बेगम का जन्म पटियाला में 1949 में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। पंजाबी और उर्दू में एम.ए करने के बाद उन्होंने भारतीय रंगमंच में पीएचडी की। बेगम ने फारसी भाषा में डिप्लोमा भी किया था।उन्होंने मोहाली में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ भी काम किया था। पंजाब विश्वविद्यालय ने उन्हें ‘प्रोफेसर जोगा सिंह’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।