पंजाब टारगेट किलिंग : NIA की कोर्ट में चलेगा हिंदू नेता अमित अरोड़ा पर हुए हमले का मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब टारगेट किलिंग : NIA की कोर्ट में चलेगा हिंदू नेता अमित अरोड़ा पर हुए हमले का मामला

NULL

लुधियाना : हिन्दू नेता अमित अरोड़ा पर हमले का मामला भी अब एन.आई.ए की कोर्ट में चलेगा। शिव सेना हिन्द के उत्तर भारत प्रमुख अमित अरोड़ा आज लुधियाना की अदालत में पेश हुए। जिन्हें एन.आई.ए की ओर से केस उनके पास मोहाली में ट्रांसफर करने के लिए बुलाया गया था।

अरोड़ा ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें एन.आई.ए पर पूरा भरोसा है। पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारियों द्वारा उनके ऊपर 3 फरवरी, 2016 को लुधियाना के बस्ती जोधेवाल चौक पर हुए हमले मामले में उल्टा उन पर ही केस दर्ज कर लिया गया था। वह एन.आई.ए की अदालत में उन्हें फंसाने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करेंगे और यदि उन्हें वहां भी इंसाफ न मिला, तो आगे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

इसी तरह, अमित अरोड़ा के वकील राणा चंद ने बताया कि स्थानीय अदालत में चल रहे हिन्दू नेता अमित अरोड़ा के केस को एन.आई.ए की अपील पर मामले की फाईल को एजेंसी की मोहाली स्थित स्पैशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। अरोड़ा से जुड़े मामले पर अब 16 जनवरी को मोहाली में एन.आई.ए की स्पैशल कोर्ट में सुनवाई होगी, जिसमें वे अपना पक्ष रखेंगे।

गौरतलब है कि अरोड़ा पर 3 फरवरी, 2016 को लुधियाना के बस्ती जोधेवाल चौक में आतंकी हमला हुआ था। लेकिन तब पंजाब पुलिस के लुधियाना में तैनात कुछ अधिकारियों ने अरोड़ा पर ही उसके द्वारा खुद पर हमला करवाने का केस दर्ज कर दिया गया था। इस मामले में उसे जेल भी काटनी पड़ी थी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।