पंजाब : स्पैशल टास्क फोर्स ने दिल्ली की नाइजीरियन महिला को 5 करोड़ की हेरोइन समेत किया काबू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब : स्पैशल टास्क फोर्स ने दिल्ली की नाइजीरियन महिला को 5 करोड़ की हेरोइन समेत किया काबू

स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाइजीरियन समूह की दिल्ली से पंजाब

लुधियाना-तरनतारन : स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाइजीरियन समूह की दिल्ली से पंजाब में हेरोइन की सप्लाई करने का नेटवर्क तोडऩे में सफलता हासिल करते हुए एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफतार की गई महिला से एक किलो हेरोइन भी बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है। फिल्हाल एसटीएफ द्वारा गिरफतार की गई इस महिला पर केस दर्ज करके गहन पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से पंजाब में नशों के विरूद्ध बनाई गई विशेष टास्क फोर्स के अधिकारियों को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब इन्होंने कुलदीप सिंह जोकि तरनतारन लाडोवाली का रहने वाला था उसके बिनाह पर एक नीग्रो राबिया नामक महिला को गिरफ्तार किया जो कि पंजाब में नशा बेचने का काम करती थी। वही जानकारी देते हुए एसटीएफ के एआईजी रशपाल सिंह ने बताया कि तरनतारन के गांव लाडोवाली से कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति को हेरोइन की सामग्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यह खेप दिल्ली से पंजाब में लाकर बेचता था।

वहीं दूसरी और नीग्रो महिला को कोर्ट से इजाजत लेकर गिरफ्तार किया गया और जब इसे सख्ती से पूछताछ की तो उसने माना कि वह लंबे समय से पंजाब में नशे बेचने का काम कर रही है और इसके पास से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। आपको बता दें कि इसके खिलाफ पहले भी 2016 में फाजिलका में अपराधिक मामला दर्ज है।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।